Arif Mohammad Khan बने बिहार के 42वें राज्यपाल, HC के मुख्य न्यायाधीश ने दिलायी शपथ, मुख्यमंत्री नीतीश समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Arif Mohammad Khan ने आज बिहार के 42वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली है। वही पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलायी। इस तरह बिहार को 26 साल बाद मुस्लिम गवर्नर मिला है। इससे पहले मुस्लिम समाज से एआर किदवई 1998 तक राज्यपाल थे।
Arif Mohammad Khan बने बिहार के 42वें राज्यपाल
इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। हालांकी इस मौके पर नये राज्यपाल Arif Mohammad Khan के 50 साल पुराने दोस्त नियाज अहमद भी मौजूद रहे।
और पढ़े: Bangladesh के Army Chief का बयान, “भारत के साथ बेहद खास रिश्ता है, उनका देश कभी खिलाफ नहीं जाएगा”
कौन हैं आरिफ मोहम्मद खान जानिए?
आपको बता दे कि Arif Mohammad Khan इसके पहले केरल के राज्यपाल थे। हालांकी अब उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। साथ ही उन्हें राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह ली है। वही वे यूपी के बुलंदशहर के निवासी हैं। और वे हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
और पढ़े: अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशियों पर Delhi पुलिस का एकशन, पकड़ा गया एक और शख्स
और पढ़े: क्या एक साथ आएंगे Ajit Pawar और sharad pawar ? NCP के दो सीनियर नेताओं का आया बयान