बिहारवासियों को अब सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि कड़ाके की ठंड से जल्द ही सामना होने वाला है। वही बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो गए हैं। हालाकी पुरवा हवा की जगह पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि होने की संभव है।
सचेत हो जाएं बिहारवासी
छठ पर्व के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। वही रात के समय पारा लुढ़कने लगा है। इसी के चलते सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। वही हल्की ठंड शुरू होने से सुबह में कुहासा भी छाने लगा है। साथ ही सबसे ज्यादा कुहासा ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है।

मौसम में बदलाव के चलते बढ़ी बीमारियां
आपको बता दे कि कुहासा छाए रहने के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वही सड़क मार्ग से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कुहासा के बीच से होकर लोग सफर कर रहे हैं। साथ ही छठ के बाद से अचानक मौसम बदलने लगा। और ठंड का एहसास होने लगा है। वही मौसम में बदलाव के चलते बीमारियां भी बढ़ रही हैं।

तापमान में गिरावट दर्ज
बता दे कि विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पटना सहित प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वही पटना समेत 21 जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। साथ ही पटना का न्यूनतम तापमान करीब 0.6 डिग्री गिरावट के साथ लगभग 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 17.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी में राज्य का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।