प्रदेश के पर्यावरण मित्रों को बीमा की राशि को बढ़ा दिया गया है। वही इस बात की जानकारी शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली से पहले शहरी विकास विभाग के अंतर्गत निकायों में काम कर रहे पर्यावरण मित्रों को सौगात दी है। वही सरकार ने पर्यवारण मित्रों को मिलने वाली बीमा राशि में इजाफा करने का फैसला लिया है। जिसके तहत राज्य के पर्यावरण मित्रों को मिलने वाली बीमा की धनराशि को बढ़ा दिया गया है। वही इस बात की जानकारी शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है।
बीमा राशि बढ़ाकर दी पांच लाख रुपए
उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पर्यावरण मित्रों की बीमा राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है। आपको बता दें राज्य के शहरी निकायों में करीब 6500 पर्यावरण मित्र काम करते हैं। वही इन्हें जीवन बीमा के रूप में 2 लाख रुपए की धनराशि प्रदेश सरकार के द्वारा दिया जा रहा था। जिसको बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।
जिसे मिलेगा फायदा
वही शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सीएम पुष्कर धामी के ऐलान के बाद मोहल्ला स्वच्छता समिति में काम कर रहे शहरी निकायों में नियमित और संविदा पर्यावरण मित्रों को इसका फायदा होगा। हालाकी उन्होंने ये भी कहा कि जीवन बीमा की खास विशेषता यह है कि मृ्त्यु किसी भी कारण से हुआ हो जीवन बीमा का लाभ अनुमन्य होगा।